शिर्डी साईं बाबा पर श्रद्धालुओं ने लुटाया प्यार, 23 करोड़ रुपए दिए दान

Sai Baba

श्रद्धालुओं ने महज 9 दिनों के भीतर शिर्डी साईं बाबा को कुल 23 करोड़ 29 लाख 23 हजार रुपये का दान दिया है. साईं बाबा मंदिर परिसर में स्थापित दान पेटी में रिकॉर्ड 6 करोड़ 2 लाख 61 हजार रुपये का दान जमा हुआ है. इसके अतिरिक्त, लाखों भक्तों ने साईं बाबा की समाधि के दर्शन किए हैं और 293.910 ग्राम सोना दान की है.

कितने मिले दान में रुपए?

दान पेटी से कुल 22 करोड़ 2 लाख 61 हजार 006 रुपये, जबकि दान काउंटर से 3 करोड़ 22 लाख 43 हजार 388 रुपए, पीआर टोल पास से 2 करोड़ 42 लाख 60 हजार रुपए, डेबिट क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन दान, चेक/डीडी और मनीऑर्डर के जरिए भी लोगों ने दान दिया है. जोकि की 10 करोड़ 18 लाख 86 हजार 955 रुपये और विभिन्न 26 देशों से विदेशी मुद्रा के माध्यम से 16 लाख 83 हजार 673 रुपये का दान मिला.

गाडिलकर ने बताया कहा होंगे रुपए खर्च

गाडिलकर ने बताया कि श्री साईंबाबा संस्थान को मिले दान का इस्तेमाल श्री साईंबाबा अस्पताल और श्री साईनाथ अस्पताल, श्री साईं प्रसादालय में मुफ्त भोजन, संस्थान के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों, बाहरी मरीजों के लिए चैरिटी, साईं भक्तों की सुविधा के लिए शुरू की जा रही अलग-अलग एक्टिविटी और अलग-अलग सामाजिक कामों के लिए किया जा रहा है.

पिछले साल से ज्यादा मिला दान

25 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच, क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के स्वागत के दौरान संस्थान के दान पात्र में कुल 23 करोड़ 29 लाख 23 हजार 373 रुपये जमा हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में कुछ करोड़ रुपये अधिक है. इसे अब तक का एक रिकॉर्ड दान कहा जा सकता है.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *