New Delhi: बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता के परिवार में इस समय गहरा शोक है। उनके पिता, रिटायर्ड विंग कमांडर एल.के. दत्ता का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लारा अपने पति महेश भूपति के साथ पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में लारा के चेहरे पर पिता को खोने का गम साफ नजर आया। हालांकि, अभी तक उनके निधन के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने नहीं दिया आधिकारिक बयान
एल.के. दत्ता का अंतिम संस्कार 31 मई को मुंबई में संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में लारा दत्ता और उनके पति महेश भूपति के साथ पूरा परिवार शामिल हुआ। इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि दत्ता परिवार अपने प्रिय सदस्य को अंतिम विदाई देने पहुंचा। फिलहाल परिवार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
18 दिन पहले मनाया था 84वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर की थी खास पोस्ट
लारा दत्ता ने अपने पिता का जन्मदिन 12 मई को पूरे उत्साह के साथ मनाया था। इस मौके पर उन्होंने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि उसी दिन उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब भी जीता था। लारा ने अपने पिता के साथ पूजा की तस्वीरें भी शेयर की थीं और लिखा था कि समय कितनी तेजी से गुजर जाता है।
इंदिरा गांधी की पर्सनल पायलट रहे थे एल.के. दत्ता
लारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पर्सनल पायलट रह चुके हैं। अपने पोस्ट में लारा ने लिखा था कि उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर पूजा रखी थी ताकि जीवन की नाजुकता और क्षणभंगुरता को समझते हुए आभार प्रकट किया जा सके। लारा के इस भावुक संदेश ने फैंस का दिल छू लिया और अब उनके पिता के निधन पर लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
