New Delhi: आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न मनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन यह खुशी का आयोजन अचानक मातम में बदल गया जब भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई और 33 अन्य घायल हो गए।
आरसीबी, डीएनए एंटरटेनमेंट और केएससीए पर FIR दर्ज
भगदड़ की इस दुखद घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने क्यूबन पार्क थाने में RCB फ्रेंचाइजी, इवेंट आयोजक डीएनए एंटरटेनमेंट और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन (KSCA) समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर में आपराधिक लापरवाही को आधार बनाया गया है। इसमें आईपीसी की धारा 105, 125(1)(2), 132, 121/1, 190 R/W 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।
कर्नाटक हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, मांगी रिपोर्ट
इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से सवाल किए हैं। अदालत ने पूछा कि क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए कोई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) मौजूद है? सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल ने अदालत को बताया कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही योजना तैयार की जाएगी। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 10 जून तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
मृतकों के परिवार को मिलेगा मुआवजा, घायल होंगे इलाज के हकदार
आरसीबी फ्रेंचाइजी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही ‘RCB Cares’ नाम से एक राहत कोष की स्थापना करने की बात कही है, जो हादसे में घायल हुए लोगों की सहायता करेगा। कर्नाटक सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान किया है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
