पटना हादसा: वाहन चेकिंग कर रही महिला सिपाही को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौके पर मौत

Patna Accident

New Delhi: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार देर रात एक भयावह सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। यह घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र के अटल पथ पर करीब रात 12:30 बजे हुई, जब पुलिस की टीम दीघा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने वाहन चेकिंग कर रही टीम को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों पुलिसकर्मी हवा में उछलकर दूर जा गिरे।

महिला सिपाही कोमल की मौत, दो अफसर गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में नालंदा की रहने वाली महिला सिपाही कोमल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सब-इंस्पेक्टर (SI) दीपक कुमार और सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, SI दीपक और ASI अवधेश की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

हादसे का वीडियो आया सामने

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी एक स्कॉर्पियो को रोककर पूछताछ कर रहे होते हैं। तभी पीछे से तेज गति से आती दूसरी स्कॉर्पियो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार देती है। हादसे की भयावहता वीडियो में साफ नजर आती है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस दुर्घटना ने राज्य में सड़क सुरक्षा और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *