द फैमिली मैन सहित कई वेब सीरीज में काम कर चुके राजौरी गार्डन के कलाकार मान सिंह को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ एमडीएमए की तस्करी में मुंबई से गिरफ्तार किया है। MDMA मादक पदार्थ तस्करी के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले करीब एक साल से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ANTF लखनऊ के पर्यवेक्षण में रविवार को अंजाम दी गई।
इस वजह से करते थे नशे की तस्करी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मान सिंह ने बताया कि वह आठवीं फेल है। बचपन से ही फिल्मों में जाने के बारे में सोच लिया था। इसलिए 17 साल की उम्र में ही वर्ष 2008 में मुंबई चला गया। इसके बाद फिल्मों में जाने के लिए प्रयास किए। मगर सफलता नहीं मिली। इस बीच कई फिल्म निर्देशकों से उसकी मुलाकात हुई। तब उसे कई फिल्म और वेबसीरीज में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे। उसने वर्ष 2018 में आई फिल्म कुलदीप पटवाल में मुख्य विलेन के साथ सहायक कलाकार के रूप में कार्य किया। इस फिल्म की कहानी में एक राजनेता की हत्या होती है। इसमें मुख्य कलाकार को फंसा दिया जाता है। इसके साथ ही कलाकार अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष करता है।
आगरा लाया गए आरोपी
एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में वॉन्टेड अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एएनटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ यूनिट आगरा द्वारा वॉन्टेड चल रहे अभियुक्त मानसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई कर मुंबई से लाकर थाना न्यू आगरा में दाखिल किया गया और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उनके साथी भी हुए गिरफ्तार
उसके साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अक्टूबर 2024 में मादक पदार्थ की तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जांच में मान सिंह का भी नाम सामने आया। तभी से पुलिस टीम को उसकी तलाश थी। एएनटीएफ आगरा यूनिट ने 11 दिसंबर को आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा
ANTF की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2008 में दिल्ली से मुंबई गया था, जहां उसने फिल्मी दुनिया में करियर बनाने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान उसे कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में छोटे-छोटे रोल मिले, जिनमें ‘फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज शामिल हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1