लाल और हरे को एक पट्टे में रहने दो
इस झंडे को आसमान में उड़ने दो
मेरे हिंदुस्तान के झंडे को सजने दो
लहराएगा झंडा अब सारे आसमान पर
भारत का एक ही नाम होगा सबकी जुबान पर
लेलेंगे उनकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर
कोई जो उठाएगा आंख हिंदुस्तान पर
जान अपने वतन के नाम कर देंगे
अपने स्वतंत्र राष्ट्र का नाम रोशन कर देंगे
ना पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो सिर्फ यह है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
दिनों दिन बुलंदियों पर तिरंगा चढ़ता रहे
तिरंगे के लिए हमारे दिल में प्यार बढ़ता रहे
है अमन की पहचान यह मेरा देश का झंडा
लहराए आसमान पर यह भारत का तिरंगा
दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान हैं
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है
आरजू बस यही है हमारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा।।
रोज़ी।
