करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन, सोशल मीडिया पर शोक की लहर

Sanjay Kapoor

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वह पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुहेल सेठ ने की पुष्टि, सोशल मीडिया पर शोक की लहर

संजय कपूर के निधन की पुष्टि लेखक और अभिनेता सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर की। उन्होंने लिखा, “संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ है। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।” उनके इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करने वालों की बाढ़ आ गई है।

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद की दूसरी शादी

संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं — बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी।

बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड में छाया मातम

संजय कपूर के असामयिक निधन से फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस जगत में शोक की लहर है। उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी हमेशा चर्चा में रही। उनके निधन से उनके करीबी, प्रशंसक और परिवार गहरे सदमे में हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *