कांटा लगा अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन, 42 की उम्र में दुनियां को कहा अलविदा

Shefali

कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही शेफाली के निधन की खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, उन्हें मृत अवस्था में मुंबई के अंधेरी अस्पताल लाया गया।

3 लोग उन्हें लाए अस्पताल

विक्की ललवानी ने अपने पोस्ट में जानकारी दी है कि शेफाली जरीवाला को उनके पति और 3 अन्य लोगों द्वारा अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने कन्फर्म किया है कि “शेफाली को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्हें रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा या किसी अन्य कारण से उनकी मृत्यु हो चुकी थी।”

डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की

विक्की ललवानी की पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि उन्होने उसी अस्पताल के डॉ. सुशांत से बात की थी। डॉक्टर ने शेफाली की निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि “हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।” देखने वाली बात होगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का क्या कारण सामने आता है। शेफाली जरी वाला काफी मशहूर थीं और लाखों की तादात में लोग उनको फॉलो करते हैं।

बिग बॉस में आई थी नजर

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत में ही कांटा लगा गाने से बवाल काटा था। हालांकि ये गाना काफी समय तक विवादों में भी रहा था। इसके बाद किसी ने शेफाली की मौत की खबर भी फैला दी थी। सालों बाद गायब रहने के बाद शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस से वापसी की थी और काफी शानदार लग रहीं थीं। शेफाली जरीवाला ने अभिनेता पराग त्यागी को अपना हमसफर बनाया था और दोनों काफी खुश रह रहे थे। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। शेफाली जरीवाला के फैंस लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

शेफाली के पति नजर आए दुखी

शेफाली के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके पति पराग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पराग काफी दुखी दिख रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी शेफाली के निधन की खबर से हैरान हैं। यूजर्स ने एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *