भारी बारिश बनी आफत, मंडावली में गिरी दीवार; स्कूली बच्चे घायल

Wall Collapse

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। भारी बारिश के बीच एक खाली पड़े पुराने मकान की दीवार अचानक ढह गई। इस हादसे में स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे मलबे के नीचे दब गए, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में तीनों बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे में घायल हुए तीन मासूम

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में घायल बच्चों की पहचान पंकज (8), ध्रुव (10) और आदी (8) के रूप में हुई है। दीवार गिरने की घटना के समय तीनों बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था।

महिला ने दी घटना की सूचना

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंडावली बड़े चौक के पास से दोपहर 12:58 बजे पुलिस को कॉल मिली थी। कॉल करने वाली महिला की पहचान मनीषा (35) के रूप में हुई है, जो साकेत ब्लॉक की निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि बारिश के कारण पुराने मकान की दीवार गिर गई है और कुछ बच्चे उसके नीचे दब गए हैं।

बच्चों का इलाज जारी

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों और पीसीआर टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनका इलाज जारी है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *