दिल्ली के करोलबाग गफ्फार मार्केट में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियाँ मौके पर तैनात

Fire Breaks Out In Gaffar Market

New Delhi: दिल्ली की राष्ट्रीय राजधानी से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। करोलबाग के गफ्फार मार्केट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल की चार गाड़ियाँ मौके पर भेजीं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

कारणों का अब तक पता नहीं

गफ्फार मार्केट में लगी आग के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हाल ही में पहाड़गंज में भी हादसा

कुछ दिन पहले दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में भी आगजनी की बड़ी घटना हुई थी। देर रात शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियाँ मौके पर भेजी गई थीं। इस दौरान पुलिस और फायर विभाग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गार्ड और पाँच श्रमिकों समेत कुल छह लोगों की जान बचाई थी। शुरुआती जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया था।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *