देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, असम के सीएम की प्रतिक्रिया

Earthquake 1

देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार की शाम को 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुवाहाटी में झटकों से लोग दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। इस भूकंप का असर भारत के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार और चीन तक महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रविवार शाम 4:41 बजे आया और इसका केंद्र उदालगुड़़ी जिले में था। भूकंप पांच किलोमीटर की गहराई में आया। मालूम हो कि दो सितंबर को भी असम के सोनितपुर में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

5.9 तीव्रता से आया भूकंप

जमीन से मात्र 10 किमी की गहराई पर रहा केंद्र
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस के अनुसार, रविवार को उत्तरपूर्वी भारत शाम 4 बजकर 41 मिनट पर 5.9 भूकंप का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र जमीन से मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा है। इस भूकंप के झटके असम के गुवाहाटी सहित कई इलाकों में महसूस किए गए हैं। साथ ही उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में महसूस हुए हैं। भूटान और बांग्लादेश के उत्तरी हिस्सों तक भूकंप के झटके पहुंचे हैं।

CM हिमंत बिस्व सरमा ने X पर किया पोस्ट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भूकंप का केंद्र उदालगुड़ी के पास था। अभी तक किसी तरह का बड़ा नुकसान या जानमाल की कोई खबर नहीं है। हम स्थिति पर सक्रियता से नजर रख रहे हैं। असम के उदालगुड़ी, सोनितपुर, तामुलपुर, नलबाड़ी और कई अन्य जिलों के निवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके महसूस होते ही गुवाहाटी समेत कई जगहों पर लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। असम राज्य आपदा प्रबंधन सचिव दानी सुलु के अनुसार, राज्य में अभी तक इमारतों को नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

छात्रावास की छत गिरी

असम राज्य आपदा प्रबंधन ने कहा कि उदलगुरी में एक छात्रावास की छत गिरने से दो लड़कियां घायल हो गईं और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिले के अमगुरी इलाके में एक घर की छत गिर गई। सोनितपुर में दो घर और एक दुकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि विश्वनाथ जिले में कुछ घरों की दीवारों में हल्की दरारें आ गईं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *