उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब लोगों ने अचानक धरती को हिलते हुए महसूस किया। सुबह का शांत माहौल कुछ ही सेकंड में दहशत में बदल गया। घरों, दफ्तरों और बहुमंजिला इमारतों में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन अप्रत्याशित कंपन ने लोगों को डरा दिया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई, जबकि इसका केंद्र गोंडा जिला रहा। भूकंप की गहराई धरती से लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है, जो इसे सतही भूकंप की श्रेणी में रखती है।
लखनऊ में महसूस हुए झटके
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटकों से हिल गई। लखनऊ के पास 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र गोंडा में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। एनसीएस की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर दो अन्य पोस्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड के बागेश्वर में 3.4 और शिनजियांग क्षेत्र में भी 4.4 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए।
कितनी थी तीव्रता
गोंडा बना भूकंप का केंद्र
भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार इस झटके का केंद्र गोंडा जिला रहा। यह क्षेत्र भूगर्भीय रूप से सक्रिय पट्टी के निकट आता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के तराई और आसपास के इलाके हिमालयी टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं, इसलिए यहां हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप समय-समय पर आते रहते हैं। हालांकि 3.7 तीव्रता का भूकंप सामान्यतः नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन यदि केंद्र आबादी वाले क्षेत्र के निकट हो तो झटके स्पष्ट महसूस किए जाते हैं।
सिक्किम में भी महसूस हुए झटके
शुक्रवार को पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। आधी रात को सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद राज्य के कई इलाकों में करीब 10 से भी ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1