कोलकाता में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.7 की थी तीव्रता

Earthquake 2

शुक्रवार को कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10.10 बजे यह झटका आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। 17 सेकेंड तक धरती डोली। इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया गया है।

कई जगहों पर महसूस हुए भूकंप

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। हर दिन दुनियाभर में अलग-अलग जगह कई भूकंप आते हैं। आज बांग्लादेश में भूकंप से धरती कांप उठी है। आज, शुक्रवार, 21 नवंबर को बांग्लादेश के ढाका डिवीज़न के नरसिंहदी शहर से 14 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही।

कोलकाता में भी आया भूकंप

बांग्लादेश में आए इस भूकंप का झटका कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य हिस्सों में भी महसूस हुआ। डरकर लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर भाग निकले। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पश्चिमी बंगाल की बॉर्डर बांग्लादेश से जुड़ी हुई है। इसी वजह से बांग्लादेश में आए भूकंप का झटका लोगों को कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य हिस्सों में भी महसूस हुआ। हालांकि पश्चिमी बंगाल में भी इस भूकंप की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।

भूकंप से दहशत में आए लोग

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, भूकंप के कारण इमारतें देर तक डोलती रहीं। ढाका में एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले सदमान साकिब ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा झटका महसूस नहीं किया। हम ऑफिस में थे जब फर्नीचर हिलने लगा। हम सीढ़ियों से उतरकर सड़क पर आए और देखा कि दूसरे लोग पहले से ही सड़क पर थे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *