चार्जिंग के दौरान फटा ई-रिक्शा, दिलशाद गार्डन की आग ने ली दो जानें

Fire Accident

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित कोड़ी कॉलोनी में रविवार देर रात एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि आग एक ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग के दौरान लगी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई वाहन भी जलकर राख हो गए।

ई-रिक्शा की चार्जिंग के दौरान फैली आग, दो वाहन स्वाहा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब आग लगी, उस वक्त एक ई-रिक्शा की चार्जिंग हो रही थी। अचानक रिक्शे में आग भड़क उठी, जिसने पास खड़ी एक अन्य ई-रिक्शा और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग संभल तक नहीं पाए।

दो लोगों की झुलसकर मौत, मृतकों में एक नौजवान और एक बुजुर्ग

इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक 24 वर्षीय युवक और एक 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम रात करीब 11:32 बजे मौके पर पहुंची और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

फायर ब्रिगेड ने की पुष्टि, जांच जारी

फायर ऑफिसर अनूप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “हमें रात 11:32 बजे कॉल मिली थी। हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग के दौरान आग लगी। पूरे मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।”

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *