बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और प्रसिद्ध उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। अब सात दिनों के बाद उनका अंतिम संस्कार आज, 19 जून को दिल्ली में किया जाएगा। इस संबंध में उनके परिवार ने एक प्रेस नोट जारी कर जानकारी साझा की है।परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, संजय कपूर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। कपूर परिवार के करीबी सदस्य और रिश्तेदार इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
करिश्मा कपूर परिवार सहित दिल्ली रवाना
संजय कपूर के निधन की खबर मिलने के बाद उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ दिल्ली पहुंचने के लिए रवाना हो चुकी हैं। करिश्मा की बहन करीना कपूर और उनके पति अभिनेता सैफ अली खान भी मुंबई से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं।
22 जून को ताज पैलेस में रखी जाएगी प्रेयर मीट
संजय कपूर की याद में 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में एक प्रेयर मीट आयोजित की जाएगी, जो शाम 4 बजे से 5 बजे तक चलेगी। इस प्रेयर मीट की जानकारी उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार द्वारा जारी की गई नोटिस में दी गई है। नोट में लिखा गया है, “जिन्होंने जीवन में नाम कमाया और मेहनत से जीवन जिया, नानक कहते हैं उनके चेहरे प्रकाशमान होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मोक्ष प्राप्त करते हैं। बता दें कि प्रेयर मीट के नोट में संजय कपूर के माता-पिता, उनकी पत्नी प्रिया सचदेव, और चारों बच्चों समायरा, कियान, सफीरा और अजारियस का उल्लेख किया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया कि यह कार्यक्रम पूरे परिवार और करीबियों की उपस्थिति में शांति और सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा।
मक्खी के डंक ने ली जान
संजय का निधन पोलो खेलते वक्त कार्डिएक अरेस्ट से हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि संजय ने मधु मक्खी निगल ली थी जिसके डंक से उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ और जान चली गई। संजय की उम्र 53 साल थी।
करिश्मा-संजय की शादी और तलाक
करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने वर्ष 2003 में विवाह किया था। इस रिश्ते से दोनों को दो बच्चे ,समायरा और कियान हुए। हालांकि साल 2016 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी। बावजूद इसके, कई पारिवारिक अवसरों पर करिश्मा और संजय को साथ देखा गया।
संजय कपूर की दूसरी और तीसरी शादी
तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से विवाह किया, जिनकी यह दूसरी शादी थी। प्रिया की पहली शादी से उनकी एक बेटी सफीरा है, जो संजय के साथ रहती थी। संजय और प्रिया के बेटे का नाम अजारियस है। इससे पहले, संजय कपूर ने नंदिता महतानी से भी शादी की थी। इस शादी में उनकी कोई संतान नहीं थी.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1