भाई दूज -एक पावन त्योहार

Bhai Dooj 2

वेद पुराणों में ये कहानी कथित है:::

यमुना बहन के पास आए यम एक बार
बहन ने आरती,तिलक से किया सत्कार
यम ने बहन को स्नेपूर्ण दिया एक उपहार
बोले-इस प्रथा से हर भाई का होगा उधार
तभी से ये भाई दूज का शुरू हुआ त्योहार

भाई बहन के अभीष्ट स्नेह से सरोबार
हर ओर बरसाता अनगिनत प्यार ही प्यार
भाई के माथे बहन लगाती तिलक हर बार
भाई बहन का प्यार भरा ये पावन त्योहार

बहन के मन में है समर्पण प्रीत साकार
आँखों से छलकते जाती है ख़ुशी अपार
त्याग,करुणा से भरपूर इस पर्व का सार
भाई बहन का प्यार भरा ये पावन त्योहार

बहनें करे इस पर्व का उत्सुकता से इंतज़ार
बहनें लाती हैं निस्वार्थ भिन्न भिन्न उपहार
हर्ष उल्लास में विभोर होता पूरा परिवार
भाई बहन का प्यार भरा ये पावन त्योहार

बहन भाई का जटिल नाता दर्शाए संस्कार
फल फूल,मिठाई की बहन ने की दरकार
दुख हरेगा बहन को वचन दिया हर बार
भाई बहन का प्यार भरा ये पावन त्योहार

बहना की अखियों में उमड़ते जाए है दुलार
साथ रहें हैं साथ रहेंगे ये मन करे सुविचार
रिश्ता असीम प्यार का न तोलो पैसे से यार
भाई बहन का प्यार भरा ये पावन त्योहार

सुनील कपूर की कलम से

Sunil Kapoor 1 Sunil Kapoor

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *