पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. पंजाबी पॉपुलर सिंगर हरमन सिद्धू की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. हरमन सिद्धू सिर्फ 37 साल के थे. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बीते महीने अक्टूबर में भी झटका लगा था. बीते महीने पंजाबी फेमस सिंगर राजवीर जवंदा की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी. डेढ़ महीने में अब दूसरी बार फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है.
शुक्रवार को हुआ एक्सीडेंट
सिंगर हरमन सिद्धू की मौत से इंडस्ट्री को काफी गहरा सदमा लगा है. सोशल मीडिया पर सब सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शुक्रवार 21 नवंबर 2025 की देर रात को सिंगर का भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ. इस हादसे में उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकराई, जिसमें सिंगर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हरमन सिद्धू शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे गांव ख्याला कलीं से लौट रहे थे. वह वहां एक शूटिंग के लिए गए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार सीधे जाकर एक ट्रक से टकरा गई. हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक सिंगर की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने सिंगर के शव को परिजनों को सौंप दिया.
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
हरमन सिद्धू की मौत ने उनके परिवार और पंजाबी संगीत जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। गायक के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं, जो अब उनके बिना जीवन की राह पर चलने को मजबूर होंगे। उनके फैंस और साथी कलाकार इस समय सदमे में हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
आने वाले गाने हो सकते थे सुपर हिट
परिवार और संगीत जगत के सूत्रों के अनुसार हरमन सिद्धू पिछले कुछ महीनों से अपने नए प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रहे थे। दो गानों की म्यूजिक वीडियो शूटिंग पूरी हो चुकी थी और वे 2025 के अंत तक रिलीज होने वाले थे। समीक्षकों के अनुसार सिद्धू का अंदाज, लिरिक्स और आवाज पहले की तुलना में और परफेक्ट हुई थी, जिससे उम्मीद थी कि वह संगीत जगत में एक बार फिर बड़ी वापसी करेंगे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1