अहमदाबाद विमान हादसा: 242 में से केवल दो जिंदा, ड्रीमलाइनर ने दो मिनट में ली दर्जनों जानें

Ahmedabad Plane Crash

New Delhi: गुरुवार यानी आज दोपहर अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। AI-171 फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, जिसमें 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे। हादसे के समय विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और मात्र दो मिनट बाद, 1:40 बजे यह एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गया। टक्कर के साथ ही इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया।

सिर्फ दो की जान बची, बाकी सभी की मौत की आशंका

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, हादसे में केवल दो लोगों के बचने की पुष्टि हुई है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, सीट नंबर 11-A पर बैठे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार इस दुर्घटना में चमत्कारिक रूप से बच गए हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा एक अन्य यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले AP ने जानकारी दी थी कि सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है।

विमान में विभिन्न देशों के नागरिक सवार

AI-171 फ्लाइट में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे के चलते गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी साझा की, हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।

इमारत में भी भारी नुकसान, डॉक्टर घायल

विमान जिस इमारत से टकराया, वह अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का रिहायशी परिसर था। उस समय बिल्डिंग में लगभग 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से 15 से अधिक घायल हो गए हैं। हादसे में मारे गए लोगों के शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना बेहद कठिन है। पहचान के लिए अब DNA टेस्ट ही एकमात्र रास्ता है।

ऐसा हादसा पहले भी हो चुका है

एअर इंडिया की यह दुर्घटना 2020 के उस हादसे की याद दिलाती है, जब कोझिकोड (केरल) में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रनवे से फिसल कर क्रैश हुई थी। उस हादसे में 21 लोगों की जान गई थी और 110 यात्री घायल हुए थे। वह फ्लाइट ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत दुबई से भारतीयों को लेकर आ रही थी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *