अभिनेता, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार का निधन, कोकिलाबेन अस्पताल में ली अंतिम सांस

Dheeraj Kumar

मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार का शनिवार रात मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वो सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और निमोनिया से भी पीड़ित थे। तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दे कि धीरज कुमार का फिल्मी सफर साल 1965 में एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता से शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में उनके साथ राजेश खन्ना और सुभाष घई जैसे दिग्गज भी शामिल थे। राजेश खन्ना ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था, जबकि धीरज कुमार फाइनलिस्ट रहे, जिससे उन्हें भी फिल्मों में कदम रखने का मौका मिला। उन्होंने शुरुआत में मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम किया और फिर धीरे-धीरे सिल्वर स्क्रीन पर अपनी पहचान बनाने लगे।

पहली फिल्म से मिली पहचान

धीरज कुमार की पहली फिल्म “दीदार” थी, जो साल 1970 में आई थी। उसी साल उनकी एक और फिल्म “रातों का राजा” भी रिलीज़ हुई। इन फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में एक उभरते हुए कलाकार के रूप में स्थापित किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान मिली जब उन्होंने देव आनंद की फिल्म “हीरा पन्ना” और मनोज कुमार की “रोटी कपड़ा और मकान” जैसी हिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए।फिल्मों में अपनी अदाकारी से पहचान बनाने के बाद धीरज कुमार ने पंजाबी फिल्मों में भी कदम रखा। उन्होंने करीब 21 पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया और वहां भी उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। उनके प्रदर्शन ने उन्हें पंजाबी सिनेमा में एक सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर दिया।सिर्फ अभिनय ही नहीं, धीरज कुमार ने फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खुद को साबित किया। उन्होंने कई धार्मिक धारावाहिकों का निर्माण और निर्देशन किया, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। साल 2004 में उन्होंने “आबरा का डाबरा” नामक फिल्म का निर्देशन भी किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी “क्रिएटिव आई” की स्थापना की, जिसके बैनर तले उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों का निर्माण किया, जो लंबे समय तक प्रसारित होते रहे।

धीरज कुमार के निधन से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक

धीरज कुमार का जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने फिल्मों और टीवी के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से उनके प्रशंसकों और साथ काम करने वाले कलाकारों में शोक की लहर है। अचानक चले जाने से सभी को गहरा सपना लगा है।उन्होंने बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की दुनिया तक अपना कमाल दिखाया है जो सालों दर साल याद किया जाएगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *