इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने बताया ठीक नहीं है हालत
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता की हालत ठीक नहीं है। सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘धर्मजी की हालत ठीक नहीं है।’ हालांकि, धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की पीआर टीम ने धर्मेंद्र की हालत में सुधार होने की बात बताई। सनी की पीआर टीम की ओर से बताया गया कि, ‘धर्मजी अभी भी अस्पताल में हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की सलाह नहीं दी है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं।’
सनी देओल के मैनेजर ने बताया धर्मेंद्र की हालत
स्क्रीन से बातचीत करते हुए सनी देओल के करीबी सूत्र ने धर्मेंद्र की हालत के बारे में बात की। उनका कहना है कि ‘धर्मेंद्र के वेंटिलेटर पर होने वाली जानकारी सही नहीं है। अभिनेता बीते एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। सनी देओल सर आज सुबह ही उनसे मुलाकात करने के लिए अस्पातल गए थे। अगर ऐसा कुछ होता, तो पूरा परिवार अस्पातल में मौजूद होता।’ फिलहाल हर कोई परिवार की ओर से जारी किए गए किसी भी आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं.
90वें जन्मदिन पर इस फिल्म में आएंगे नज़र
शोले अभिनेता अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे. यह एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जिसमें अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र भी अहम भूमिकाओं में होंगे. यह फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी पर आधारित है, जिन्हें 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. निर्देशन श्रीराम राघवन का है और फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज की जाएगी.
हेमा मालिनी अस्पताल में मौजूद
धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर लगातार आ रही जानकारी के बीच अब पत्नी व अभिनेत्री हेमा मालिनी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची हैं। पैपराजी के कैमरों में एक वीडियो कैद हुआ है, जिसमें हेमा मालिनी की कार अस्पताल में दाखिल होते दिखती है। गाड़ी में हेमा मालिनी पीछे की सीट पर मौजूद हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1