New Delhi: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को अचानक हुए एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं, जबकि स्थानीय लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। धमाके की सटीक वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। जांच टीमें आसपास के क्षेत्रों की सघन तलाशी कर रही हैं। फिलहाल धमाके की प्रकृति और स्रोत को लेकर जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।
वाहनों में लगी आग, मेट्रो स्टेशन को हुआ नुकसान
सूत्रों के मुताबिक, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ। इसके बाद आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन के शीशे भी टूट गए, हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
बचाव कार्य जारी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
दमकल विभाग और पुलिस की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। पूरे इलाके को घेरकर ट्रैफिक रोक दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण है और सभी पहलुओं से घटना की जांच की जा रही है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
