New Delhi: झारखंड में मई से जुलाई 2025 के बीच प्राकृतिक आपदाओं के चलते 431 लोगों की जान चली गई है। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि इन मौतों के पीछे मुख्य रूप से बिजली गिरना, डूबना और सर्पदंश जैसी घटनाएं जिम्मेदार रही हैं। आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 180 लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है, जबकि डूबने से 161 और सर्पदंश से 80 लोगों की जान गई है। इसके अतिरिक्त, भारी बारिश से 9 और बाढ़ से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
झारखंड में बारिश का कहर जारी, आज भी भारी बारिश की संभावना
राज्य में 17 जून से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 8 अगस्त को भी झारखंड में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
देशभर में भी सक्रिय रहेगा मानसून, कई राज्यों में बारिश के आसार
केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि 8 अगस्त को देशभर के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं, जबकि बिहार में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
