New Delhi: नई दिल्ली स्थित बिकानेर हाउस में एक खास शाम को साहित्य, कला और प्रेरणा का सुंदर संगम देखने को मिला। यह अवसर था लेखिका नेलोफर कर्रिमभॉय की किताब “TARA THE DREAM CHASER” के लॉन्च और रीडिंग का। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसके उद्घाटन और वाचन का कार्य जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी ने किया। उनकी गहरी आवाज और अभिव्यक्ति ने किताब के पात्र ‘तारा’ को जीवंत कर दिया।
कला और साहित्य का संगम
कार्यक्रम के दौरान मशहूर कलाकार लैला खान फर्नीचरवाला ने ‘तारा’ पर आधारित अपनी एक विशेष पेंटिंग का अनावरण किया। उनकी यह कलाकृति पुस्तक के भावनात्मक और प्रेरणादायक पहलू को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। इसके बाद संगीत और लजीज व्यंजनों ने इस शाम को और भी यादगार बना दिया।
खास मेहमानों की मौजूदगी ने बढ़ाई शोभा
इस मौके पर कई जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद रहीं। “TARA THE DREAM CHASER” का यह लॉन्च केवल एक किताब का विमोचन नहीं, बल्कि उन सभी सपनों को सलाम था जो किसी भी चुनौती के बावजूद हार नहीं मानते। नेलोफर और ताबरिक कर्रिमभॉय द्वारा आयोजित इस शाम ने यह साबित किया कि जब कला, साहित्य और प्रेरणा एक साथ आते हैं, तो एक अद्भुत अनुभव जन्म लेता है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
