लाल–बाल–पाल जयंती पर दिल्ली में सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समा

Bal Pal Jayanti

New Delhi: दिल्ली के सी.आर. पार्क स्थित बिपिन चंद्र पाल ऑडिटोरियम में 16 नवंबर 2025 को लाल–बाल–पाल की जयंती के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Bipin Chandra Pal Memorial Trust द्वारा Suramya (An Institution of Performing Arts) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, कला और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कलाकार और छात्र शामिल हुए।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी शोभा

सांस्कृतिक समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में स्मृति शिखा राय, विधायक (ग्रेटर कैलाश) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. गोपाल जी (President, Global Yog Alliance), Prof. Seema Gupta (Deshbandhu College, DU) और Prof. Meenakshi Pahuja की उपस्थिति विशेष रही।

विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

शाम 6:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में भारत के विभिन्न कला रूपों की सुंदर और अनुशासित प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं। Suramya द्वारा वंदे मातरम्, Sur Malhar Institute of Music द्वारा देशभक्ति गीत, Vid. Sangeeta Mohanty के शिष्यों द्वारा ओडिसी नृत्य, गुरु मीनू ठाकुर के शिष्यों द्वारा कूचिपुड़ी नृत्य, Nirantar Group द्वारा रवीन्द्र संगीत, और Patitapawan Kala Niketan द्वारा लोक नृत्य ने भारतीय कलाओं की गहराई और सौंदर्य को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम का एक और आकर्षक हिस्सा बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता रहा, जो शाम 4 बजे से 6 बजे तक अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के बाद बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों और आयोजकों ने ट्रस्ट तथा Suramya संस्था के सांस्कृतिक संरक्षण के इस प्रयास की सराहना की। पूरा कार्यक्रम कला, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *