साहित्य, कला और प्रेरणा का संगम – ‘101 Twisted Tales’ के विमोचन में जुटे दिग्गज हस्तियां

101 Twisted Tales Book Launch

नई दिल्ली, 11 नवंबर 2025: रूपा पब्लिकेशंस इंडिया द्वारा प्रो. दिनेश सिंह की पुस्तक ‘101 Twisted Tales’ का लोकार्पण समारोह मंगलवार शाम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के कमलादेवी कॉम्प्लेक्स स्थित मल्टीपरपज़ हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे आरंभ हुआ, जिसमें साहित्य, शिक्षा और कला जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि रहीं पद्म विभूषण सोनल मानसिंह

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित सुश्री सोनल मानसिंह रहीं। उन्होंने लेखक की रचनात्मक सोच और उनकी अनूठी कहानी कहने की शैली की सराहना की। सोनल मानसिंह ने कहा कि “दिनेश सिंह की यह कृति न केवल साहित्य प्रेमियों को एक नया दृष्टिकोण देगी, बल्कि समकालीन लेखन में एक नवीन प्रवाह भी स्थापित करेगी।”

विशिष्ट अतिथियों ने साझा किए विचार

इस अवसर पर साहित्य अकादमी की एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर प्रो. मलश्री लाल और मिरांडा हाउस की प्रिंसिपल सुश्री बिजयलक्ष्मी नंदा ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों अतिथियों ने लेखक की रचनाओं की संवेदनशीलता और आधुनिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में रूपा पब्लिकेशंस की ओर से उपस्थित मेहमानों के लिए चाय का आयोजन किया गया। ‘101 Twisted Tales’ के लोकार्पण ने दिल्ली के साहित्यिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा का संचार किया और दिनेश सिंह की इस पुस्तक को लेकर पाठकों में उत्सुकता स्पष्ट रूप से देखी गई।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *