बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लंबे वक्त से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है और जब से ट्रेलर सामने आया है फैंस फिल्म को लेकर बेताब है। इसी बीच ‘छावा’ रिलीज से पहले ऑनस्क्रीन कपल यानी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना हाल ही में गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं।
पटना भी गए थे विक्की कौशल
छावा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे विक्की कौशल पटना
इससे पहले विक्की कौशल पटना ‘छावा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा लिट्टी चोखा का लुत्फ उठाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिट्टी चोखा खाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। अभिनेता ने लोकप्रिय डिश के प्रति अपने प्यार को दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, “पटना आकर लिट्टी चोखा कैसे मिस कर जाएं?
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना का लुक आया सामने
सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल स्वर्ण मंदिर के कैंपस में खड़े नजर आए। पैर में लगी चोट की वजह से रश्मिका व्हील चेयर पर बैठी नजर आईं। विक्की कौशल व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ सिर पर पटका बांधे नजर आए। वहीं, रश्मिका पिंक कलर की सूट-सलवार में दिखीं।
गोल्डेन टेंपल की तस्वीरे की शेयर
वहीं गोल्डन टेंपल की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा कि, ‘#श्रीहरमंदिरसाहिब के बारे में कुछ तो बात है. शांति, दिव्यता, प्रार्थना की शक्ति। जैसे ही हम #छावा को दुनिया के सामने ला रहे हैं, मुझे आशा है कि ये उस शक्ति और भक्ति का एक अंश भी प्रतिबिंबित करेगा जो ये पवित्र स्थान प्रेरित करता है। रब्ब मेहर बख्शे। विक्की गोल्डन टेंपल में हाई सिक्योरिटी के साथ पहुंचे थे और रश्मिका भी इस दौरान काफी ज्यादा खुश नजर आ रही थी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1