ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने लंदन में मनाई दिवाली:फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं

Akshay Kumar 2 1

आज साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली है जो पूरे देश में हर्षल लाश के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन चारों तरफ रंग बिरंगी लाइट्स खुशियों का माहौल हैं। आज सभी लोग अपने परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं और अपने परिवार के साथ इस त्यौहार पर खुशियों का पल बिता रहे हैं। तो वही बॉलीवुड इस सेलिब्रिटीज भी दिवाली का पर्व बेहद धूमधाम से मनाते हैं। आपको बता दे की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और उनके पति, अभिनेता अक्षय कुमार, इस बार दिवाली लंदन में मना रहे हैं। ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दोनों ही एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

लंदन में भी खास अंदाज

तस्वीरों के कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा कि लंदन में दिवाली पूरी तरह से तैयार होकर मनाई जा रही है, लेकिन आसपास मिठाईयों की कमी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे संतरे को ही लड्डू मानकर अपने परिवार के साथ मस्ती कर रही हैं। ट्विंकल ने आगे लिखा कि वे अब मंदिर जाएंगी, जहां असली मिठाई का आनंद लिया जाएगा।तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस और उनके फॉलोअर्स का ध्यान खींच लिया। हर कोई उनके और अक्षय कुमार के लुक की तारीफ कर रहा है और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दे रहा है। दोनों की इस अंदाज में की गई दिवाली सेलिब्रेशन की झलक लोगों को खूब पसंद आई।

अक्षय कुमार भी बन गए गेस्ट

हाल ही में अक्षय कुमार खुद अपने पत्नी के इस शो में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों और फैंस ने काफी पसंद किया। ट्विंकल ने हंसी-मज़ाक के अंदाज में कहा कि इस शो में कोई नई चीज़ नहीं है, क्योंकि वे अक्सर ही अक्षय कुमार से घर पर ही सवाल-जवाब करती रहती हैं। आपको बता दे की ट्विंकल खन्ना एक अरसे के बाद इस शो के साथ टीवी पर की है। जब से यह शो शुरू हुआ है तब से लगातार फ्रेंड्स को यह शो बेहद पसंद आ रहा है और इस शो में आने वाले गेस्ट और उनसे जुड़ी अनसुनी कहानियां लोगों को बेहद इंटरटेन कर रही है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *