बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है. इन फिल्मों में कमाल का रोमांस और रोमांच देखने को मिलता है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. आप भी बॉलीवुड की फिल्में देखने के शौकिन है और वैलेंटाइन पर फिल्में देखने का प्लान कर रहे हैं. बता दें कि फरवरी का महीना प्यार करने वाले को लिए काफी ज्यादा स्पेशल होता है. आप भी फरवरी में अपने पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको इस स्टोरी में बॉलीवुड की 3 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो दोबारा रिलीज होने जा रही है.
कौनसी तीन फिल्में होंगी रिलीज?
शाहरुख खान अभिनीत “देवदास”, सलमान खान की “तेरे नाम” और अभिषेक बच्चन की “युवा” सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होंगी। ‘पीवीआर सिनेमा’ ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी, जिसमें फिल्मों के नामों के साथ-साथ इनके फिर से रिलीज होने की तारीखें भी बताई गई थीं।
जानिए तीनों फ़िल्में की रिलीज़ डेट
“देवदास” छह फरवरी को, “तेरे नाम” 20 फरवरी को और “युवा” 27 फरवरी को फिर से रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित “देवदास” 2002 में रिलीज हुई थी और इसमें खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन व माधुरी दीक्षित भी थीं। “युवा” का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था और यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। “तेरे नाम” फिल्म में भूमिका चावला भी थीं और यह 2003 में रिलीज हुई थी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1