“सैयारा” फिल्म ने हासिल की बड़ी कामयाबी, 300 करोड़ की कि कमाई

saiyara

‘सैयारा’ ने रिलीज के पहले ही दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई करके इंडस्ट्री को चौंका दिया था। उसके बाद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई। चार दिन में ही इसने 100 करोड़ की सीमा पार कर ली थी और पहले हफ्ते के अंत तक कुल 172.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार रही और शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म ने 26.5 करोड़ की कमाई कर ली। अब फिल्म का संडे कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

‘सैयारा’ ने10 दिन में की कमाई

इसी रिपोर्ट के मुताबिक़, मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ने 10 दिन में नेट 247.25 करोड़ रुपए की कमाई की। यानी 250 करोड़ रुपए का माइलस्टोन छूने के लिए इस फिल्म को अब 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना बाकी है। अभी ओवरसीज के आंकड़े आने बाक़ी है। लेकिन 10वें दिन के अकेले भारत में कमाई के आंकड़े आने के बाद ही ‘सैयारा’ वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। ये इस प्रकार है :- 9 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (326.70 करोड़ रुपए)+ 10वें दिन की भारत में कमाई (30 करोड़ रुपए)= 356.70 करोड़ रुपए।

हाउसफुल 5’ फिल्म को छोड़ा पीछे

फिल्म ‘सैयारा’ और ‘हाउसफुल 5’ के कलेक्शन की बात करें ‘हाउसफुल 5’ ने 9 दिन में दुनियाभर में 304.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो ‘सैयारा’ से 22.58 करोड़ रुपये कम रहा है। हालांकि, फिल्म ‘सैयारा’, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को नहीं पछाड़ पाई है। इस फिल्म ने नौ दिन में दुनियाभर में 393.35 करोड़ रुपये कमाए थे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *