रविवार 19 अक्तूबर यानी कि आज बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सनी देओल ने अपने जन्मदिन के दिन ही अपनी नई फिल्म ‘गबरू’ की घोषणा की है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें सनी पाजी अपने खास और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं।
13 मार्च 2026 को रिलीज होगी ‘गबरू’
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “शक्ति वो नहीं जो आप दिखाते हैं, बल्कि वो है जो आप करते हैं।” उन्होंने अपने फैंस के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हुए बताया कि उनकी फिल्म ‘गबरू’ 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता ने इसे साहस, विवेक और करुणा से जुड़ी कहानी बताया है।फिल्म ‘गबरू’ का लेखन और निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है। इसे ओम छंगानी और विशाल राणा ने प्रोड्यूस किया है। संगीत की जिम्मेदारी मिथुन ने संभाली है, जबकि इसके गीत सईद कादरी ने लिखे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक गहरी मानवीय कहानी को एक्शन और भावनाओं के संगम के रूप में पेश करेगी।
सनी देओल के आने वाले प्रोजेक्ट्स
‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में लौटने को तैयार हैं। आने वाले महीनों में वह अनुराग सिंह की ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 22 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। वहीं, नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर दर्शकों के सामने आएगी।सनी देओल के जन्मदिन पर घोषित ‘गबरू’ ने उनके प्रशंसकों में एक नई उत्सुकता जगा दी है। एक बार फिर दर्शक उस पुराने सनी देओल के जोश, संवाद और दमदार अभिनय की झलक देखने को उत्सुक हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1