बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं. अपने पहले बेटे वायु के जन्म के बाद, अब यह खबर सामने आई है कि सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. सोनम कपूर ने खुद इस खुशखबरी को अपने फैंस और चाहने वालों के साथ शेयर किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए यह जानकारी दी।
प्रेग्नेंसी पर सोनम ने नहीं किया कोई कमेंट
सोनम कपूर को लेकर काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया था अभी तक। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसके जरिए उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। सोनम और आनंद अब दूसरे बेबी के पैरेंट्स बनने वाले हैं।
तीन साल पहले सोनम बनी थी मां
सोनम ने तीन साल पहले अपने बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम अपने पति बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी के बाद से ही अपना समय भारत और यूके के बीच बिता रही हैं। फैशन आइकन के रूप में जानी जाने वाली इस अभिनेत्री ने इस मौके के लिए अपना हटके लुक चुना है। हॉट पिंक और पैडेड शोल्डर वाला यह सूट 80 के दशक की याद दिलाता था। उनकी बहन रिया कपूर ने इसे डिजाइन किया है।
सेलेब्स ने दिया सोनम को बधाई
अब उनके इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक्ट्रेस को बधाई दी है। करीना कपूर खान ने सोनम और आनंद लिख दो दिल बनाए हैं। हाल ही में मां बनीं एक्ट्रेस पत्रलेखा और परिणीति चोपड़ा ने भी अनोखे अंदाज में सोनम को बधाई दी है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1