बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार हर साल अपनी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करते हैं। अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना रखा है।अक्षय कुमार हर साल करीब 5 से 6 फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देते हैं और फैंस उनकी हर एक फिल्म को उसी उत्स और क्रेज के साथ देखते हैं। फिलहाल अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जॉली एलएलबी 3 अक्षय कुमार के करियर का एक ऐसा फिल्म है जो दर्शकों को बेहद पसंद है। इस बीच अक्षय कुमार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्योंकि अब अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म हैवान की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के पहले दिन का वीडियो शेयर किया।
18 साल बाद एक साथ नजर आएंगे सैफ और अक्षय
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर हैवान की शूटिंग के पहले दिन का वीडियो शेयर करते हुए दर्शकों को जानकारी दी कि वह प्रियदर्शन की फिल्म हैवान की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। वीडियो में अक्षय कुमार के साथ निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है ।हम सब ही है थोड़े से शैतान ,कोई ऊपर से संत कोई अंदर से हैवान। इसी के साथ अक्षय कुमार ने अपने कैप्शन में लिखा कि लगभग 18 साल बाद में और सैफ एक साथ फिल्म कर रहे हैं। जिसकी मुझे बेहद ही खुशी है। जब से अक्षय कुमार ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है तब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म हैवान की शूटिंग शुरू
अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर सभी को जानकारी दी कि वे हैवान के साथ एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। इस बार इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। आपको बता दे कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने साथ में कई फिल्में की है इनमें से मैं खिलाड़ी तु अनाड़ी, ये दिल्लगी, तू चोर मैं सिपाही, कीमत और टशन जैसी फिल्में शामिल है। दोनों ने आखिरी बार साल 2008 में एक साथ काम किया था। अब लगभग 18 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ में नजर आएंगे ।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1