पाकिस्तान से आई सीमा हैदर बनी मां, बेटी को दिया जन्म

Tulsi Gabbard 55

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है, सचिन के घर पर किलकारी गंजूी है। सीमा हैदर और सचिन मीणा की जोड़ी पूरे समय सोशल मीडिया पर छाई रहती है, उनकी चर्चा कई मौकों पर हो चुकी है। सीमा ने जिस तरह से हिंदू धर्म को अपनाया है, जिस तरीके से उन्होंने अपनी कई पूजा के वीडियो डाले हैं, हर कोई हैरान है। सीमा और सचिन को देश में कुछ विरोध का भी सामना करना पड़ा है, पाकिस्तान में भी विवाद दिखा है।

सीमा के मां बनने पर एपी सिंह का बयान

इस बीच एडवोकेट एपी सिंह ने भी इस खबर की पुष्टी कर दी है। उन्होंने बताया है कि सीमा हैदर और उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ्य है। उन्होंने यहां तक कहा है कि नामकरण की प्रक्रिया में लोगों से ही सोशल मीडिया पर सुझाव लिए जाएंगे। अब जानकारी के लिए बता दें कि एपी सिंह ने सीमा हैदर और सचिन मीणा का केस लड़ा था, उसके बाद से ही सीमा ने भी उन्हें अपना बड़ा भाई माना।

सीमा सचिन के परिवार वाले मानते है आशीर्वाद

बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय
इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे।

सीमा ने पांचवीं संतान को दिया जन्म

उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *