सारा खान ने अपने बॉयफ्रेंड से हिन्दू रिवाजों से रचाई शादी

Sara Khan

टीवी एक्ट्रेस सारा खान और उनके बॉयफ्रेंड से अब पति बनने वाले कृष पाठक इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं. इसी साल अक्टूबर में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन अब कपल धूमधाम से साथ फेरे लिया है. इसी सिलसिले में गुरुवार को उनकी हल्दी सेरेमनी रखी गई, जहां माहौल पूरी तरह से मस्ती, रंग और प्यार से भरा नजर आया.

टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे बधाई देने पहुंचे

कपल की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 5 दिसंबर को उनकी शादी हो गई और रस्मों की शुरुआत बेहद धूमधाम से हुई। हल्दी के कार्यक्रम में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे और कपल को शुभकामनाएं दीं।

कपल की शादी चर्चे में

कपल की शादी चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि यह एक खूबसूरत इंटर-फेथ मैरिज है. वीडियो में दोनों कभी मंदिर में आशीर्वाद लेते दिखते हैं तो कभी मस्जिद के बाहर पोज देते नजर आते हैं. यह प्री-वेडिंग शूट दोनों की सांस्कृतिक खूबसूरती और प्यार की गहराई को बखूबी दर्शा रहा है. बहरहाल, फैंस अब बेसब्री से 5 दिसंबर का इंतजार कर रहे थे. जब सारा और कृष आधिकारिक तौर पर जीवनभर के साथी बन गए. सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं.

गौहर ने खींचा फैंस का ध्यान

इस बीच सबसे ज्यादा ध्यान खींचा एक्ट्रेस गौहर खान ने। गौहर खान यहां अपने पति जैद दरबार और बेटे के साथ पहुंचीं। यह पहला मौका था जब गौहर अपने छोटे बेटे के साथ किसी पब्लिक इवेंट में नजर आईं, इसलिए फैंस का पूरा ध्यान उन पर टिक गया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *