सैयारा बनी साल की सबसे बड़ी हिट, अब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Saiyyara

हर साल बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज होती है मगर उनमें से कुछ फिल्में ऐसी होती है जो दर्शकों के दिलों में घर कर जाती है। बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में है जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है चाहे उसे फिल्म को रिलीज हुए 20 साल या 25 साल क्यों ना हो गए हो। 2025 में इस साल की सबसे बड़ी फिल्में सैयारा रिलीज हुई जिसने कई सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर अपने लिए इतिहास रचा है।इस साल भारतीय सिनेमा को एक ऐसी प्रेम कहानी मिली जिसने न केवल दर्शकों के दिलों में जगह बनाई बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूम मचा दी। यशराज फिल्म्स और निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ अब 12 सितंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर दुनिया के 190 देशों में रिलीज होने जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर

अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘सैयारा’ ने वैश्विक स्तर पर 575 करोड़ रुपये का बिजनेस करते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। क्रिश और वाणी जैसे किरदारों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। एक ओर जहां क्रिश का जोशीला अंदाज़ लोगों को भाया, वहीं वाणी का संघर्ष और भावनात्मक सफर दिलों को छू गया।फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘सैयारा’ उनके करियर की बेहद खास फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि सिनेमाघरों में दर्शकों ने जिस प्यार के साथ इसे अपनाया, वह अविश्वसनीय है। अब नेटफ्लिक्स के जरिए और ज्यादा दर्शक इस फिल्म से जुड़ पाएंगे। उनके अनुसार, प्रेम कहानियां हमेशा यूनिवर्सल होती हैं और ‘सैयारा’ भी दुनिया भर के दिलों को छूने की ताकत रखती है।यशराज फिल्म्स के सीईओ और फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय विडानी ने कहा कि ‘सैयारा’ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक माइलस्टोन साबित हुई है। इसने रोमांस को नए तरीके से परिभाषित किया और साथ ही दो नई प्रतिभाओं को पर्दे पर पेश किया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई समुदाय के लिए भी एक बड़ा पॉप कल्चर मोमेंट बन चुकी है। नेटफ्लिक्स पर इसके प्रीमियर से कहानी और संगीत दुनिया भर में और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगा।

नेटफ्लिक्स का नजरिया

नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस-प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा कि ‘सैयारा’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक घटना बन चुकी है। नई पीढ़ी के लिए यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म होने के बावजूद, उनकी केमिस्ट्री और एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित किया। उन्होंने यह भी बताया कि यह YRF और नेटफ्लिक्स की साझेदारी में पहली थिएट्रिकल फिल्म है और भविष्य में इस कोलैबोरेशन से कई नए और रोमांचक प्रोजेक्ट सामने आएंगे

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *