देश में अनगिनत बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस है जो हर कुछ समय पर शानदार फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देते हैं। देश में जितना क्रेज बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस का है उतना ही देश में क्रिकेटर का भी क्रेज है। भारत की जनता क्रिकेटर को भी उतना ही प्यार करती है जितना बॉलीवुड अभिनेता का। पिछले काफी समय से बहुत सारे क्रिकेटर क्रिकेट की दुनिया के अलावा एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। क्रिकेट में अपना परचम लहराने के बाद अब कुछ बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। देश से लेकर विदेश तक महेंद्र सिंह धोनी का जलवा है और करोड़ों लोग उनके दीवाने हैं। अभी स्पीच थल ने फिर ऐसा कुछ किया है जो सभी के लिए हैरान करने वाला है।रविवार 7 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो टीजर ने क्रिकेट प्रेमियों और सिनेमा दर्शकों को चौंका दिया। इस बार मैदान पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाने वाले “कैप्टन कूल” महेंद्र सिंह धोनी ने स्क्रीन पर मशीनगन थाम ली है। टीजर में वह टास्क फोर्स ऑफिसर के किरदार में नज़र आ रहे हैं और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते दिख रहे हैं।अभिनेता आर. माधवन ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक मिशन, दो जांबाज… तैयार हो जाइए, एक धमाकेदार चेज़ शुरू होने वाली है।” इस टीजर को फिल्ममेकर वसन बाला ने डायरेक्ट किया है। हालांकि अब तक यह राज़ नहीं खुला है कि यह कोई फिल्म है, वेब सीरीज़ है या फिर किसी बड़े बजट का विज्ञापन।टीजर में धोनी के साथ माधवन भी दिखाई देते हैं। दोनों ही कमांडो ड्रेस पहने हुए नज़र आते हैं। धोनी का इंट्रोडक्शन “द कूल हेड” के रूप में होता है जबकि माधवन को “दिल से सोचने वाला ऑफिसर” बताया गया है।
सोशल मीडिया पर फैंस की दीवानगी
टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “क्या धोनी अब हीरो बनने जा रहे हैं?” तो किसी ने कहा, “मैदान पर फिनिशर, अब पर्दे पर एक्शन स्टार।” एक फैन ने उत्साहित होकर लिखा, “पहले दिन पहला शो, सिर्फ हमारे थाला के लिए।धोनी इससे पहले तमिल फिल्म गोट में एक छोटा कैमियो कर चुके हैं, लेकिन इतनी बड़ी भूमिका में वह पहली बार दिख रहे हैं। मैदान पर उनकी शांत लेकिन आक्रामक बॉडी लैंग्वेज को फैंस हमेशा से पसंद करते आए हैं। स्क्रीन पर भी वही अंदाज़ नज़र आया कम डायलॉग और भरपूर एक्शन।टीजर के आखिर में सिर्फ “कमिंग सून” लिखा गया है, जिससे यह सस्पेंस बना हुआ है कि यह प्रोजेक्ट आखिर है क्या
धोनी एंटरटेनमेंट का सफर
गौरतलब है कि वर्ष 2022 में एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर अपनी प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। इस बैनर तले 2023 में तमिल फिल्म लेट्स गेट मैरिड रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन रमेश थामिलमणि ने किया था। यह रोमांटिक कॉमेडी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो सकी।अब जब धोनी खुद पर्दे पर एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं, तो दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अगर यह फिल्म है, तो क्रिकेट की तरह सिनेमा के मैदान में भी धोनी धमाका करने वाले हैं—ऐसा मानना है उनके चाहने वालों का।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1