किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा कि वह साध्वी थीं और रहेंगी। मुझे महामंडलेश्वर की पदवी देने पर कुछ लोगों को आपत्ति हो गई। इस विवाद के चलते वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करके पूर्व अभिनेत्री ने कहा कि मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी।
ममता कुलकर्णी ने दिया इस्तीफा
बॉलीवुड में एक से बढ़कर हिट फिल्में देने वाली ममता कुलकर्णी को आखिरी बार 2002 में आई फिल्म कभी तुम कभी हम में देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को एक्टिंग की दुनिया से अलग कर लिया था। 23 साल के बाद जब ममता भारत आई, तो उनका साध्वी का रूप देखकर लोगों को थोड़ी हैरानी हुई। इसके बाद महाकुंभ में जाकर उन्होंने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर का पद संभाला। हालांकि, इस दिन के बाद से ही एक्ट्रेस को विवादों का सामना करना पड़ रहा है।
25 साल पहले छोड़ा था बॉलीवुड
कुलकर्णी ने आगे कहा कि महामंडलेश्वर के रूप में मुझे जो सम्मान मिला, वह 25 साल तक तैराकी सीखने और फिर बच्चों को इसे सिखाने जैसा था, लेकिन महामंडलेश्वर के रूप में मेरी नियुक्ति के बाद जो आक्रोश हुआ, वह अनावश्यक था। मैंने 25 साल पहले बॉलीवुड छोड़ दिया और फिर मैं गायब हो गई और हर चीज से दूर हो गई। मैं जो कुछ भी करती हूं, उस पर लोगों की बहुत अधिक प्रतिक्रियाएं होती हैं।
अजय दास ने अखाड़े से निष्कासित करने का किया था ऐलान
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के बाद से ही ममता को लेकर विवाद गहरा गया था। शंकराचार्य तक के निशाने पर ममता आ गई थीं। यहां तक कि किन्नर अखाड़े में भी फूट पड़ गई थी। खुद को किन्नर अखाड़े का संस्थापक बताने वाले अजय दास ने आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी दोनों को अखाड़े से निष्कासित करने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद किन्नर अखाड़े में नया विवाद भी पैदा हो गया था। लक्ष्मीनारायण ने अजय दास को पहले ही निकालने की बात कही थी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1