महावतार नरसिम्हा ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर धूम, सैयारा को मिल रही कड़ी टक्कर

Saiyyara

लगभग पूरे दुनिया के लोगों को फिल्म देखना पसंद है। और निर्देशक फिल्म के जरिए कई काल्पनिक कहानियां, कई सत्य घटना पर आधारित कहानी, कई फिल्में देश के जवान के ऊपर आधारित होती है, तो वहीं कई कहानियां देश के इतिहास और देवी देवताओं पर बनाई जाती हैं। आए दिन बॉलीवुड इस तरह की कहानी दर्शकों के बीच पेश करते हैं।कई बार निर्देशन कुछ ऐसी कहानियां ढूंढ कर लाते हैं इसके बारे में किसी को नहीं मालूम होता है। फिल्म के जरिए वह कहानी दर्शकों तक पहुंचती है। जो देश के किसी कोने में दबी होती है। बॉलीवुड में कई सारी फिल्में देवी देवताओं के ऊपर आधारित है। जिन्हें दर्शकों से बहुत प्यार भी मिला है। अब हाल ही में बॉलीवुड ने भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा की कहानी को दर्शकों के बीच में पेश किया है। हालांकि इस फिल्म को एनीमेटेड तरीके से बनाया गया है। बता दे कि 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने दर्शकों के बीच आते ही खास पहचान बना ली है। यह फिल्म, जो भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिम्हा की कहानी पर आधारित है, न सिर्फ बच्चों बल्कि हर उम्र के दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रिलीज के साथ ही इसने रोहित सूरी द्वारा निर्देशित और अहान पांडे व अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म ‘सैयारा’ को कड़ी टक्कर देना शुरू कर दिया है, जिसने 18 जुलाई को रिलीज होने के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी थी।

प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा से दर्शकों में उत्साह

भक्त प्रह्लाद जो अपनी भक्ति के लिए इतिहास कल से ही प्रसिद्ध हैं। उन्हें भगवान नारायण की सबसे प्रिय भक्तों में से एक माना जाता है। भक्त प्रह्लाद और नरसिम्हा की कहानी हर कोई जानता है। अब इसी कहानी को बॉलीवुड वालों ने एक नए अंदाज और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एनीमेटेड तरीके से दर्शकों के बीच में पेश किया है।फिल्म की कहानी उस पौराणिक टकराव पर आधारित है, जहां एक ओर है अहंकारी राक्षस राजा हिरण्यकश्यप, और दूसरी ओर भगवान विष्णु के सच्चे भक्त प्रह्लाद। यह संघर्ष न केवल धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि जब अत्याचार अपनी सीमा पार करता है, तब ईश्वर स्वयं प्रकट होते हैं। होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स की इस प्रस्तुति ने इसी गूढ़ संदेश को अत्याधुनिक एनिमेशन तकनीक और सिनेमाई भव्यता के साथ परदे पर उतारा है।फिल्म को रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया और फिल्म रिव्यू प्लेटफॉर्म्स पर बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। आईएमडीबी पर इसे 9.9/10 की अभूतपूर्व रेटिंग प्राप्त हुई है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे ऊंची मानी जा रही है। इसके अलावा गूगल रिव्यूज़ पर फिल्म को 5 में से 5 और बुक माय शो पर 9.8/10 की रेटिंग मिली है, जो इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों को यह प्रस्तुति कितनी पसंद आ रही है।

मल्टी लैंग्वेज रिलीज से दुनिया भर में पहुंच

फिल्म को भारत में 3D और 2D फॉर्मेट में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसके साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए अंग्रेजी, जापानी, कोरियन, स्पैनिश और रूसी भाषाओं में भी डब किया गया है, जिससे फिल्म की पहुंच और प्रभाव काफी व्यापक हो गया है। पहले दिन ही इसने देशभर में 2.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और वीकेंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।महावतार नरसिम्हा केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक महागाथा का पहला अध्याय है। होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने पहले ही इस एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी के विस्तार की घोषणा कर दी है। अगले दशक में दर्शक भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों को सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे। महावतार नरसिम्हा के बाद महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033) और महावतार कल्कि – भाग 1 (2035) व भाग 2 (2037) को रिलीज़ किया जाएगा।फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसके निर्माता हैं शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई, जिन्होंने इसे कलीम प्रोडक्शन्स के बैनर तले तैयार किया है। इस फिल्म के जरिए न केवल भारतीय पौराणिक कथाओं को जीवंत किया गया है, बल्कि विश्व स्तर पर भारत की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की एक नई पहल भी की गई है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *