देश के जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा पिछले कुछ दिनों से मुश्किलों में है। बता दे की हाल ही में कपिल शर्मा ने कनाडा में एक कैफे खोला था जिसका नाम है कैप्स कैफे। लेकिन कैफे खुलने के कुछ समय बाद ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे पर फायरिंग कर दी। इसके बाद कैफे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था और बाद में कपिल शर्मा और उनकी टीम ने मिलकर इसे दोबारा खोला। लेकिन जब कैफे दोबारा खोला गया तो अज्ञात बदमाशों ने फिर से उसे पर फायरिंग कर दी, अच्छी बात यह रही कि किसी को नुकसान नहीं हुआ। इस बार हमले के बाद हमलावर ने अपनी पहचान बताते हुए कपिल शर्मा को खुली धमकी दी कि अगर वह सलमान खान के साथ काम करेंगे तो आगे चलकर उनके लिए समस्याएं और बढ़ेगी।अब इसी को लेकर मुंबई पुलिस ने मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। यह कदम कनाडा में उनके कैफे पर लगातार दो बार हुई गोलीबारी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकियों के बाद उठाया गया है। पुलिस ने हालात को देखते हुए न सिर्फ मुंबई बल्कि अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं, क्योंकि धमकियों में भारत में संभावित हमले का संकेत भी दिया गया है।
कनाडा के सरे में फिर गूंजे गोलियों के धमाके
हाल ही में, कनाडा के सरे इलाके में कपिल शर्मा के नए कप्स कैफे को एक बार फिर निशाना बनाया गया। यह घटना जुलाई में हुए पहले हमले के करीब एक महीने बाद सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में लगभग 25 राउंड गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं। वीडियो में एक व्यक्ति यह भी कहता हुआ सुनाई देता है कि उन्होंने टारगेट को कॉल किया, लेकिन जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया गया। वीडियो में यह भी चेतावनी दी गई कि अगली कार्रवाई मुंबई में हो सकती है।कैफे पर पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था, जब अंदर कुछ कर्मचारी मौजूद थे। उस समय किसी को चोट नहीं आई थी, लेकिन कैफे की खिड़कियों पर 10 से अधिक गोलियों के निशान मिले थे और एक शीशा टूट गया था। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं को बेहद गंभीर मानते हुए कपिल शर्मा की सुरक्षा में बढ़ोतरी कर दी है।
गिरोह ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए इन हमलों की जिम्मेदारी स्वीकार की है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है, क्योंकि अब धमकी सिर्फ विदेश तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारत में भी हमले की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में मुंबई पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की बारीकी से निगरानी कर रही हैं। पुलिस बल अलर्ट हो गई है और कपिल शर्मा की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1