हुमा कुरैशी ने बुसान फिल्म फेस्टिवल में जीता ‘फेस ऑफ एशिया’ अवॉर्ड

Huma Qureshi 1

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हुमा कुरैशी जो अपनी एक्टिंग के दम पर सभी का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट ऑफ फिल्मों में काम किया है और आज वह टॉप एक्ट्रेस में से एक है। हुमा कुरैशी अपनी बेबाक अंदाज और शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। अब हुमा कुरैशी ने एक और कामयाबी अपने नाम दर्ज कर ली है।हुमा कुरैशी बुसान फिल्म फेस्टिवल में फेस ऑफ एशिया का अवाॅर्ड पाकर काफी खुश हैं। इस अवॉर्ड को उन्होंने अपने लिए बहुत खास बताया। अवॉर्ड लेते हुए वह इमोशनल भी हुईं और अपने सपनों को पूरा करने की कहानी को एक्ट्रेस ने बयां किया। यह अवार्ड मिलने के बाद हुमा कुरैशी ने खुशी जाहिर करते हुए इसे एक बड़ा अचीवमेंट बताया है।यह अचीवमेंट उनके लिए बहुत बड़ा है और इससे उन्हें प्रेरणा मिलता है कि वह लगातार आगे और मेहनत करें और अपने फैंस और दर्शकों की उम्मीद पर खड़ी उतरी।

हुमा ने याद किया अपना स्ट्रगल

अवॉर्ड पाने के बाद फिल्म फेस्टिवल के मंच पर हुमा कुरैशी ने कहा, ‘बुसान में यह मेरा पहला एक्सपीरियंस है। यह अवॉर्ड मेरे लिए बहुत खास है। मेरे पिता दिल्ली के निजामुद्दीन में पैदा हुए थे, मां एक गांव में पैदा हुई थीं। मुझे हमेशा कहा जाता था कि एक्ट्रेस बनना मेरे बस की बात नहीं है। यही वजह है कि आज यहां खुद को देखना बड़ी बात है। यह अवॉर्ड उन युवा लड़कियों के लिए है, जो कुछ करना चाहती हैं, जो सपने देखने की हिम्मत रखती हैं।

पर्सनल लाइफ को लेकर हुमा की चर्चा

इन दिनों हुमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि हुमा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह से गुपचुप सगाई कर ली है। लेकिन एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए हुमा ने इन बातों पर विराम लगा दिया। अपनी पोस्ट में हुमा ने लिखा, ‘अपने काम से काम रखो।’ हुमा के कथित बॉयफ्रेंड रचित एक्टिंग कोच हैं। वे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं। रचित ने ‘कर्मा कॉलिंग’ सीरीज से अभिनय की शुरुआत की थी। हुमा और रचित लंबे वक्त से दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुमा की फिल्म ‘बयान’ की स्क्रीनिंग के दौरान भी रचित दिखाई दिए थे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *