अक्षय कुमार के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म हेरा फेरी 3 इन दिनों खबरों में बनी हुई है। बाबूराव का किरदार निभाने वाले एक्टर परेश रावल ने हाल में फिल्म से बाहर होने का ऐलान किया था जिसके बाद से सभी हैरान हैं। ये फिल्म अक्षय कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके राइट्स खरीदने के लिए उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ी थी। इसके अलावा एक्टर को एडवांस पेमेंट की गई और फिल्म के तीसरे पार्ट का प्रोमो भी शूट कर लिया गया था। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। अब डायरेक्टर ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल के फिल्म से बाहर होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
प्रियदर्शन ने परेश रवक को अनप्रोफेशनल कहा
बॉलीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू में प्रियदर्शन से जब पूछा गया कि हेरा फेरी 3 बिना परेश रावल के बनाई जाएगी। इसके जवाब में डायरेक्टर ने कहा, “मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे परवाह नहीं है कि यह बनी है या नहीं। मैं इसे अक्षय के लिए कर रहा था। मैं असल में अब और काम नहीं करना चाहता। मुझे कुछ कमिटमेंट पूरी करनी हैं। मैंने अभी-अभी अक्षय के साथ भूत बंगला पूरी की है, और मेरे पास अक्षय और सैफ के साथ एक फिल्म है जिसे मैं डायरेक्ट करने के लिए कमिटमेंट कर चुका हूं। इसके अलावा, मुझे इस तरह के तनाव की जरूरत नहीं है। मैं अनप्रोफेशनल एक्टर्स के साथ फिल्म बनाने के बजाय अपने पोते के साथ खेलना पसंद करूंगा।”
पायल घोष ने प्रतिक्रिया दी
पायल घोष ने हाल ही में अभिनेता परेश रावल को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि परेश रावल के साथ काम करने का उनका अनुभव बेहद सकारात्मक रहा है। पायल के मुताबिक, परेश न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि बेहद विनम्र और सहयोगी भी हैं। जब ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश रावल पर गैर-पेशेवर होने के आरोप लगे, तो पायल ने उन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह इस तरह की बातों से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि परेश रावल एक समर्पित और प्रोफेशनल एक्टर हैं, जो अपने काम को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।
परेश रावल के वकीलों ने फिल्म छोड़ने की वजह बताई
परेश रावल के वकीलों ने रविवार की शाम IANS के साथ बातचीत में एक्टर के ‘हेरा फेरी-3’ छोड़ने की वजह बताई। परेश की टीम ने बताया, “उन्होंने कहानी, स्क्रीनप्ले और एग्रीमेंट का एक लंबा ड्राफ्ट नहीं भेजा जो हमारे क्लाइंट के लिए बुनियादी रूप से जरूरी था।” परेश की टीम ने बताया कि उनकी तरफ से नोटिस साजिद नाडियाडवाला के कजिन फिरोज नाडियाडवाला और ऑरिजनल फिल्म के प्रोड्यूसर्स को भेजा गया है, जो कि फिल्म के प्रोडक्शन पर चिंता जाहिर करता है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1