टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर बन गए हैं। सलमान खान ने अनाउंस किया कि गौरव खन्ना को ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी मिलेगी। वहीं फरहाना भट्ट दूसरे नंबर पर रहीं। खास बात ये है कि लाइव हिन्दुस्तान के पोल में भी पाठकों ने गौरव खन्ना को ही सबसे ज्यादा वोट्स दिए थे और उन्हें विनर बताया था।
कितनी मिली प्राइज मनी ?
बिग बॉस के दर्शक हर सीजन विनर का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिन्हें ट्रॉफी के साथ शानदार प्राइज मनी । इस सीजन के विजेता गौरव खन्ना को भी 50
लाख की प्राइज मनी दी गई है।
गौरव खन्ना के विजेता बनने की पीछे की वजह
गौरव खन्ना ने पूरा शो में कभी किसी अपशब्द का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने कभी फालतू मुद्दे नहीं उठाए। मेकर्स कहते हैं कि बिग बॉस रिश्तों का शो है और गौरव खन्ना ने शो में दो सच्चे रिश्ते बनाए हैं। ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट्स मृदुल तिवारी और फाइनलिस्ट प्रणित मोरे को अपना छोटा भाई माना है। यही कारण है कि मृदुल शो से बाहर निकलने के बाद गौरव के लिए वोट अपील कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मिला प्यार
वोटिंग ट्रेंड्स और सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना लगातार सबसे आगे रहे। फैंस ने उन्हें “विनिंग गौरव खन्ना” कहकर ट्वीट भी किया था। उनकी शांत और संयमित स्टाइल ने उन्हें अलग पहचान दी। उन्होंने स्ट्रैटेजी और दयालुता दोनों को बैलेंस किया और झगड़ों के बीच भी अपनी गरिमा बनाए रखी। यही वजह रही कि सलमान खान ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना को सौंपी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1