पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों जमकर लाइमलाइट में हैं। दिलजीत जमकर विवादों में हैं और उनके बैन की मांग भी उठ रही है। इस बीच सुनने में आया था कि दिलजीत दोसांझ को फिल्म में रिप्लेस किया जा रहा है और एमी विर्क फिल्म का हिस्सा होंगे। इस बीच अब एमी विर्क ने फिल्म में अपनी एंट्री की रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दी है।
कौन करेगा दिलजीत को रिप्लेस?
इन सबके बीच, कई फिल्म निकाय फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को पत्र लिख रहे हैं। इन लोगों ने आग्रह किया है कि दिलजीत को बॉर्डर 2 से निकाल दिया जाए। कथित तौर पर, फिल्म में अभिनेता की कास्टिंग अस्थिर है क्योंकि उन्हें प्रोजेक्ट से हटाने के लिए लगातार अनुरोध किए जा रहे हैं। खबर तो ये तक है कि पंजाबी गायक-अभिनेता एमी विर्क फिल्म में उनकी जगह ले सकते हैं।
नौ महीने पहले से हो चुकी थी कास्टिंग
इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से खबर आई थी कि बॉर्डर 2 से दिलजीत को हटाने की कोई योजना नहीं है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने कहा,”बॉर्डर 2 से दिलजीत को हटाने की कोई योजना नहीं है। हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत पहले, लगभग नौ महीने पहले उनकी कास्टिंग की पुष्टि की गई थी। लगभग आधी फिल्म पहले ही शूट हो चुकी है और इस स्तर पर कोई भी रिप्लेसमेंट करना असंभव माना जाएगा।”
‘सरदार जी 3’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में थे दिलजीत
दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आई। फिल्म के ट्रेलर में हानिया को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दिलजीत के बैन की मांग की। इतना ही नहीं बल्कि सिंगर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को भी बैन करने के लिए कहा जाने लगा। हालांकि, दिलजीत ने इस पर कहा था कि जब फिल्म शूट हुई थी तब सब सही था और अब जो भी सिचुएशन है वो हमारे हाथ में नहीं है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1