बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि यह फिल्म वकीलों और जजों की छवि को खराब करती है और न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है। ‘एसोसिएशन फॉर एडिंग जस्टिस’ की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि फिल्म में वकीलों और जजों को हास्यास्पद तरीके से दिखाया गया है। याचिकाकर्ता का दावा था कि फिल्म का गाना भाई वकील है पूरे वकालत पेशे को नीचा दिखाता है। इसके अलावा, कुछ दृश्यों में जजों को ‘मामू’ कहकर संबोधित करने पर भी आपत्ति जताई गई। याचिकाकर्ता के वकील दीपेश सिरोया ने दलील दी थी कि यह केवल वकीलों ही नहीं बल्कि न्यायधीशों का भी मजाक उड़ाने जैसा है, इसलिए फिल्म को रिलीज़ करने से रोका जाना चाहिए या विवादित हिस्सों को हटाना चाहिए।
अदालत की प्रतिक्रिया
मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंकल की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कर दिया कि ऐसे संवाद या दृश्य न्यायपालिका की गरिमा को प्रभावित नहीं करते। अदालत ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि जज शुरुआत से ही मजाक का सामना करते आ रहे हैं और उन्हें इस तरह की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसी टिप्पणी के साथ अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया और फिल्म की रिलीज़ को लेकर राहत प्रदान की।फिल्म निर्माताओं ने यह भी जानकारी दी कि इसी तरह की याचिका पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई थी, जिसे वहां भी रद्द कर दिया गया था। इस तरह, दोनों अदालतों ने साफ संकेत दिया कि सिनेमाई प्रस्तुतियों पर इस आधार पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि जौली एलएलबी 3 सिनेमा घरों में रिलीज होगी और इसे लेकर जो जा चुका दाखिल की गई थी वह पूरी तरह से बेबुनियाद है।
रिलीज़ को लेकर बढ़ा उत्साह
निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा के साथ हास्य और व्यंग्य का मिश्रण लेकर आ रहे हैं। जॉली एलएलबी सीरीज़ की पहली दो किस्तों को दर्शकों ने काफी सराहा था और अब तीसरे भाग को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब फिल्म की रिलीज़ का रास्ता साफ हो गया है। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। Jolly LLB अक्षय कुमार की करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस अप्रैल में अक्षय के साथ अरशद वारसी जो बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक है। उन्होंने न जाने कितनी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अब जल्द ही जौली एलएलबी 3 सिनेमाघर में दस्तक देगी जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1