‘बिग बॉस 12’ फेम सबा खान ने रचाई शादी, 5 महीने बाद की खुशखबरी का खुलासा, तस्वीरें हुईं वायरल

Saba Khan

New Delhi: रियलिटी शो बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सबा खान ने जोधपुर के बिजनेसमैन वसीम नवाब के साथ निकाह कर लिया है। दोनों ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी, लेकिन इस खबर को लंबे समय तक सीक्रेट रखा। अब हाल ही में सबा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए फैन्स के साथ इस खुशखबरी को साझा किया। शादी में सबा लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई प्राइवेट सेरेमनी

सबा और वसीम का निकाह जोधपुर में एक निजी समारोह में हुआ, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। उनकी बहन सोमी खान भी अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ इस समारोह का हिस्सा बनीं। बता दें कि सोमी की शादी साल 2024 में हुई थी, जिसने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी की तस्वीरें साझा करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा – “अल्हम्दुलिल्लाह। कुछ दुआएं तब तक चुपचाप गले लगाई जाती हैं जब तक दिल उन्हें बताने को तैयार न हो जाए। आज कृतज्ञता और विश्वास के साथ, मैं आप सभी के साथ अपनी निकाह जर्नी शेयर कर रही हूं।”

शादी को सीक्रेट रखने की वजह बताई सबा खान ने

सबा खान ने शादी की खबर को पांच महीने तक छुपाए रखने की वजह भी बताई। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब जब वह पूरी तरह से व्यवस्थित हो गई हैं, तो उन्हें यह खबर साझा करने का सही वक्त लगा। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद से वह जयपुर में अपने नए परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

करियर में जल्द कर सकती हैं कमबैक

सबा खान ने अपने पोस्ट के जरिए फैन्स से आशीर्वाद और दुआएं मांगीं। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को दर्शकों ने बिग बॉस में इतना प्यार और सपोर्ट दिया था, वह अब अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर चुकी है। सबा ने यह भी संकेत दिया है कि वह जल्द ही मनोरंजन की दुनिया में कमबैक कर सकती हैं। आखिरी बार वह अपनी बहन सोमी खान के साथ बिग बॉस 12 में बतौर कॉमनर नज़र आई थीं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *