बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिसे सभी लोग देखना पसंद करते हैं। हर साल इस शो में अलग-अलग कंटेस्टेंट आते हैं जो इस शो में चार चांद लगाते है। यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसके फाइनल तक आपको कंटेस्टेंट के बीच विवाद देखने को मिलेगा।फैंस हर साल इसे देखने के लिए और भी एक्साइटेड इसलिए रहते हैं क्योंकि हर साल बिग बॉस के मार्क्स बिग बॉस हाउस की थीम को क्रिएटिव वे में लेकर आते हैं और हर साल थीम चेंज करते हैं। आपको बता दे कि बिग बॉस रियलिटी शो को होस्ट सलमान खान करते हैं । ये शो टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादों से घिरा रियलिटी शो बिग बॉसएक बार फिर से लौटने को तैयार है। इस बार यह शो अपने 19वें सीजन के साथ दर्शकों का दिल जीतने आ रहा है।
24 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन
इस साल बिग बॉस का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। अब जाकर फाइनली उनका इंतजार खत्म हुआ और बिग बॉस रियलिटी शो टीवी पर आने क्या डेट अनाउंस हो गया है। आपको बता दे की सलमान खान ने बेहद खास अंदाज में इस बार बिग बॉस 19 की शुरुआत की तारीख की घोषणा की है। शो 24 अगस्त 2025 से प्रसारित होना शुरू होगा और हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर सफर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार शो की अवधि भी बढ़ाई गई है ताकि दर्शकों को लंबा और रोमांचक अनुभव मिल सके। यह एक ऐसा शो है जहां आपको कंटेस्टेंट्स के बीच फाइनल तक विवाद देखने को मिलेगा। तो वही हर साल बिग बॉस हाउस से कुछ जोड़ियां जरूर निकलती है जो हमेशा के लिए एक दूसरे के कांटेक्ट में रहते हैं।
सलमान खान फिर दिखेंगे होस्ट की भूमिका में
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। दर्शक हर साल उनके खास अंदाज और वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास को खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि सलमान खान की मौजूदगी शो की टीआरपी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है।इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से नए चेहरे एंट्री लेंगे, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। मेकर्स ने अभी तक प्रतिभागियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन अंदरूनी सूत्रों की मानें तो कुछ पॉपुलर और चौंकाने वाले नामों को इस बार शो में लाने की योजना बनाई गई है।शो के हर सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है और इस बार भी मेकर्स दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 19’ में कई अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिलेंगे जो शो को और भी दिलचस्प बनाएंगे। इसके अलावा, घर का डिज़ाइन और थीम भी हर बार की तरह खास रखा गया है।बिग बॉस 19 का प्रसारण कलर्स टीवी और जियो सिनेमा दोनों प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। शो का प्रीमियर रात 9 बजे होगा, जिसके बाद हर दिन नए ड्रामे, टास्क और रिश्तों की उलझनों से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1