“भाभी जी घर पर है” शो के राइटर का निधन, शिल्पा शिंदे ने लगाया अस्पताल पर आरोप

Bhavi ji ghar per hain

टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं के राइटर मनोज संतोषी दुनिया को अलविदा कह चले गए हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना वह लंबे समय से कर रहे थे। इस शो में काम करने वाले सेलेब्स और दर्शकों को उनके निधन की जानकारी से बड़ा झटका लगा है।
मनोज संतोषी (Manoj Santoshi) का निधन

शिल्पा शिंदे ने जताया दुःख

भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी भाभी का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में राइटर मनोज संतोषी के निधन की पुष्टि की है। शिल्पा बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं। उन्होंने संतोषी के निधन पर शोक जताया है।

मनोज संतोषी को था लिवर कैंसर

मनोष संतोषी लिवर कैंसर से पीड़ित थे। 23 मार्च को सिकंदराबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन जटिलताओं के कारण उनकी मौत हो गई। मनोज संतोषी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

शिल्पा ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

मनोज के लीवर कैंसर से जूझने के दौरान उनके साथ रहीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने इंडिया टुडे से इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों और अस्पताल के सहयोग की कमी और लापरवाही के कारण मनोज को बचाया नहीं जा सका। अभिनेत्री ने कहा कि वह समय आने पर इस मामले की पूरी जानकारी देंगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *