लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ में जमाई राजा का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल सकती है।
आसिफ खान ने लिखा नोट ?
आसिफ खान ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा- ‘पिछले 36 घंटों में मैंने महसूस किया कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। जिदंगी को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमेशा जिदंगी के लिए शुक्रगुजार रहिए।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘याद रखिए जिंदगी में आपके लिए कौन अहम है और हमेशा उन्हें अपने साथ रखें। जिंदगी एक तोहफा है और इसे हमेशा संजोते रहें।
आसिफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की 2 स्टोरीज
आसिफ ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरीज लगाई हैं। एक में उन्होंने सीलिंग की फोटो शेयर की है और उसके साथ लिखा है, “पिछले 36 घंटों से ये देखने के बाद महसूस हुआ कि जीवन छोटा है, एक दिन को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। जिंदगी में एक पल काफी होता है, सब कुछ बदलने के लिए। आपके पास जितना भी है और जो कुछ भी है उसके लिए हमेशा आभारी रहना चाहिए।”
इन फिल्मों में भी किया है काम
पंचायत सीरीज से फेम पाने वाले आसिफ ने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है। इनमें ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, ‘परी’, ‘पगलैट’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘काकूदा’ और इसी साल आई ‘द भूतनी’ शामिल हैं। इसके अलावा वो ‘पंचायत’ के अलावा भी कई वेब सीरीज में नजर आए हैं। इनमें ‘मिर्जापुर’ ‘जमतारा’, ‘पाताल लोक’ और ‘देहाती लड़के’ जैसे शो शामिल हैं।
बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे आसिफ
आसिफ खान की बात करें तो उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। स्कूल के समय से ही वे नाटकों में हिस्सा लेने लगे थे। जब वे 16-17 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया, जिससे घर की हालत बहुत खराब हो गई। परिवार चलाने के लिए उन्होंने होटल में वेटर की नौकरी की और कुछ समय मॉल में भी काम किया।
×××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1