अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ को एनडीए में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, भावुक हुए अभिनेता

Tanvi the Great 1

अनुपम खेर की बहुप्रतीक्षित फिल्म तन्वी द ग्रेट रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में इस फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में आयोजित की गई, जहां करीब 25,000 कैडेट्स और सैन्य अधिकारियों ने फिल्म देखी और उसे खड़े होकर सराहा। यह दृश्य देखकर अभिनेता अनुपम खेर इतने भावुक हो गए कि उन्होंने इस अविस्मरणीय पल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।इस खास मौके का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि यह पल उनके जीवन का सबसे अद्वितीय और भावनात्मक अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर अपने 40 साल के करियर में उन्होंने कई यादगार लम्हे देखे हैं, लेकिन एनडीए जैसी पवित्र जगह पर इतने सारे कैडेट्स और अफसरों से तालियों की गूंज सुनना उनके लिए अविश्वसनीय था।

खुशी और आभार से भर उठे अनुपम खेर

फिल्म के प्रति मिले इस सम्मान से अनुपम खेर बेहद भावुक हो गए। उन्होंने लिखा कि उन्हें उस समय केवल आंसुओं के रूप में अपनी भावनाएं व्यक्त करने का तरीका मिला। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म बनाते समय जिन संघर्षों, असहमतियों और मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा, उन सबका सच्चा इनाम उन्हें इस तरह की सराहना के रूप में मिला है।इस खास स्क्रीनिंग में अनुपम खेर के साथ अभिनेता बोमन ईरानी और अभिनेत्री शुभांगी दत्त भी उपस्थित थीं, जिन्होंने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

किस पर आधारित है ‘तन्वी द ग्रेट’
तन्वी द ग्रेट एक प्रेरणादायक कहानी है, जो तन्वी रैना नाम की एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। ऑटिज्म से पीड़ित तन्वी का सपना है कि वह भारतीय सेना का हिस्सा बने। वह अपने दिवंगत पिता समर रैना, जो सेना में अधिकारी थे, की याद में उसी राह पर चलने की ठान लेती है। अपने दादा और मां के साथ रह रही तन्वी की यह यात्रा संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल पेश करती है

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म न सिर्फ एक मनोरंजक कहानी प्रस्तुत करती है, बल्कि आत्मबल और प्रेरणा की मिसाल भी है। उम्मीद की जा रही है कि तन्वी द ग्रेट 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक भावनात्मक लेकिन सशक्त अनुभव प्रदान करेगी। इस फिल्म से देश के युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे वह आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *