आमिर, उर्मिला और जैकी की ‘रंगीला’ फिर से सिनेमाघरों में मचाएगी धूम : 30 साल बाद सिनेमाघरों में री -रिलीज होगी रंगीला

Rangeela

राम गोपाल वर्मा की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘रंगीला’ को 30 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर निर्देशक ने फिल्म को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर की इस सुपरहिट फिल्म को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि यह री-रिलीज नए अंदाज और बेहतरीन तकनीक के साथ होने जा रही है।निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “रंगीला अब 4K और डॉल्बी साउंड के साथ फिर से रिलीज होने वाली है। आमिर खान, जैकी श्रॉफ, उर्मिला मातोंडकर और ए.आर. रहमान को इस सफर के लिए बधाई। रंगों का यह जादू दोबारा लौट रहा है।” शेयर किए गए पोस्टर में फिल्म के कई आइकॉनिक दृश्य और पूरी स्टार कास्ट दिखाई दे रही है।

कहानी जिसने छू लिया था दिल

‘रंगीला’ पहली बार 8 सितंबर 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी तीन किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। उर्मिला मातोंडकर द्वारा निभाई गई मिली का सपना बड़ा अभिनेत्री बनने का होता है। आमिर खान का किरदार मुन्ना एक अनाथ है, जो ब्लैक में फिल्म टिकट बेचता है और मिली का सबसे अच्छा दोस्त है। दूसरी तरफ जैकी श्रॉफ का किरदार राज कमल एक मशहूर अभिनेता है, जो मिली को फिल्म ‘रंगीला’ में ब्रेक दिलाने में मदद करता है। कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते एक लव ट्रायंगल का रूप ले लेती है, जहां मुन्ना और राज कमल दोनों ही मिली से प्यार करने लगते हैं।फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार हिट साबित हुई थी। इसकी कहानी और अभिनय के साथ-साथ फिल्म के गाने भी चार्टबस्टर बने। ए.आर. रहमान के संगीत ने इस फिल्म को नई पहचान दिलाई। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी ‘रंगीला’ ने खूब नाम कमाया। रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार मिला, जबकि राम गोपाल वर्मा को बेस्ट स्टोरी और जैकी श्रॉफ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान दिया गया।

30 साल बाद वापस लौट रहा आमिर खान का फिल्म

आमिर खान बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपने स्टार्टिंग दूर से लेकर अभी तक बॉलीवुड को बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी है। इसके अलावा रंगीला फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ भी शामिल है। जिन्हें पूरी दुनिया उनके अलग अंदाज पहचानती है। जिन्होंने बॉलीवुड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर लिया है। तो वही इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अपनी दमदार और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। और इस फिल्म के लिए डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को डायरेक्टिव, सपोर्टिंग रोल के लिए जैकी श्रॉफ, ए आर रहमान को फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म की कहानी जितनी दर्शकों को पसंद आई थी उतने ही सब फिल्म के सभी गाने भी दर्शकों के दिल में घर कर गई थी। इस फिल्म में म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया था जो बॉलीवुड के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर की लिस्ट में शामिल है। और अब 30 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघर में जैकी श्रॉफ उर्मिला और आमिर खान की फिल्म रंगीला दस्तक देने जा रही है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *